वीरपुर थाना परिसर में पुराने पदाधिकारी को दी गयी विदाई और नए को किया गया स्वागत

DNB Bharat Desk

अंजलि कुमारी को एफसीआई थानाध्यक्ष बनाया गया,पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार के रूप में वीरपुर थाना में विभाग के द्वारा पदस्थापित किया गया

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना में वर्षों से पदस्थापित पुअनि अंजलि कुमारी को बेहतर काम करने से पदोन्नति का लाभ देते हुए विभाग के द्वारा एफ सी आई थानाध्यक्ष बनाया गया। वहीं पुलिस विभाग में अपने काम करने के अलग तरीकों के साथ अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के क्षेत्र में तेज तर्रार माने जाने वाले पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार के रूप में वीरपुर थाना में विभाग के द्वारा पदस्थापित किया गया है।

- Sponsored Ads-

उक्त दोनों पदाधिकारियों के सम्मान में थाना क्षेत्र के चौकीदार,दफादार,ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने एक के लिए विदाई तो दुसरे के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह के दौरान नये थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता अपराध में कमी लाना और अपराधियों पर नकेल कसना है।

वीरपुर थाना परिसर में पुराने पदाधिकारी को दी गयी विदाई और नए को किया गया स्वागत 2इसी लिए जबसे मैं यहां योगदान दिया हुं तभी से क्षेत्र भ्रमण कर अपराधियों के ठिकाने, घर, आने जाने के रास्ते और उसके कारोबार से संबंधित जानकारीयो को संग्रहित करने में लग गया हुं। मौके पर चौकीदार राम बहादुर पासवान, अमरजीत पासवान,ग्राम रक्षा दल के धीरज कुमार,राम विनय समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article