बेगूसराय में ईलाज के दौरान ठेला मजदुर की मौत,परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए जांच की मांग

DNB Bharat Desk

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक के शरीर पर कहीं भी टूटने फुटने की शिकायत नहीं थी। अतः अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में इलाज के क्रम में एक हादसे का शिकार हुए ठेका मजदूर की मौत हो गई, जिसे मौत के बाद नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पूरा मामला लखीसराय जिले के बड़हिया का बताया जा रहा है। जहां पर की बरहिया एफसीआई में ठेका मजदूर के रूप में काम करने वाले युवक संतोष कुमार यादव मजदूरी के क्रम में ही किसी तरीके से घायल हो गया। आनन-फानन में सहकर्मियों एवं ठेकेदार के द्वारा उसे बेगूसराय के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। जहां आज इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई । वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक के शरीर पर कहीं भी टूटने फुटने की शिकायत नहीं थी।

बेगूसराय में ईलाज के दौरान ठेला मजदुर की मौत,परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए जांच की मांग 2 अतः अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया और जब संतोष कुमार यादव की हालत बिगड़ने लगी तब उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि समय रहते परिजनों को घायल होने की सूचना भी नहीं दी गई। अतः मामला संदेहास्पद लगता है। फिलहाल परिजनों ने उक्त घटना के संबंध में जांच की मांग की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article