डीएनबी भारत डेस्क
सोनपुर मंडल के बछवाड़ा बरौनी रेलखंड के मजनूपुर नवादा हॉल्ट के समीप गुमटी संख्या 18 के समीप बने रेलवे रिले कक्ष से विगत दिनों बैटरी चोरी मामले में रेल पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले को लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि गोधना पंचायत के नवादा गांव निवासी बमबम महतो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति विगत दिनों मजनूपुर नवादा हॉल्ट के समीप गुमटी संख्या 18 के समीप बने रेलवे रिले कक्ष से हुए बैटरी चोरी मामले में संलिप्त होने का आरोप है ।
- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के उपरांत रेलवे कोर्ट मैं उपस्थित करते हुए न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया है।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
