डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में सड़क दुर्घटना को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कड़े कानून के विरोध में प्रखंड क्षेत्र के ट्रक चालकों ने मंगलवार को क्षेत्र के दो जगहों पर सड़क जाम कर दिया। बेगुसराय -रोसड़ा एस एच 55 मुख्य पथ पर तारा चौक एवं दौलतपुर पेट्रोल पम्प चौक पर किए गए सड़क जाम से यातायात अवरुद्ध हो गया।
- Sponsored Ads-

सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालकों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
