समस्तीपुर: बालू लदे ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, रेलिंग तोड़कर नदी में गिरा ट्रक, एक की मौत, आधा दर्जन लोग जख्मी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में बालू लदा ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।

 हादसे में ट्रक बागमती नदी के रेलिंग को तोड़कर नदी में गिर गया, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

Share This Article