डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध किया। यह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा कैंटीन चौक पर आयोजित की गई।
इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही सरकार है राहुल गांधी जी को झूठे मुकदमे में फंसाने का काम किया जाता है और उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाता है।
- Sponsored Ads-

कांग्रेस को टारगेट प्रधानमंत्री के द्वारा किया जा रहा है। इन्हीं सब विरोध के कारण आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया है।
बेगूसराय से सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट