पीएचसी भगवानपुर में 120 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच

DNB Bharat Desk

पीएचसी भगवानपुर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व एएनसी जांच की गयी। इस कैंप में  परिवार कल्याण काउंसलर नियति कुमारी मिश्रा ने 120 से अधिक महिलाओं को गर्भनिरोधक दवाइयां दी।

- Sponsored Ads-

इस कैंप में गर्भवती महिलाएं को स्वास्थ्य जांच के बाद परिवार नियोजन के विभिन्न तरीकों को समझाया  गया और जरूरी चिकित्सा परामर्श भी दिए गए। गर्भवती महिलाएं की एएनसी, ब्लड, यूरिन,एचआईवी, ब्लड ग्रुप, बीपी,हार्ट बीट आदि की भी जांच  डॉ. राजकमल एवं डॉ. किरण  की उपस्थिति में एलटी फिरोज आलम ,सीएचओ नवीन,राखी एएनएम श्वेता आदि के द्वारा किया गया। काउंसलर नियति मिश्रा ने बताया की प्रसव अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंतजांच करानी चाहिए।

पीएचसी भगवानपुर में 120 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच 2समय पर जांच कराने से किसी भी प्रकार की परेशानी का शुरुआती दौर में ही पता चल जाने से उसे आसानी से दूर किया जा सकता है। खानपान के बारे में बताते हुए सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन,कैल्शियम, एल्बेंडाजोल की टेबलेट व ओआरएस दी गई तथा योग्य दम्पतियों को परिवार नियोजन की दवाइयां दी गयी|मौके पर  डाटा ऑपरेटर अर्चना सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी  मौजूद थे। गर्भवती महिलाओं के नाश्ता का कोई प्रबंध न देखा गया।

Share This Article