गंगा नदी में डुबने से जहां इकलौता पुत्र की मौत हो गयी वही पिता को लोगों ने डुबोने से बचाया

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां गंगा स्नान करने के दौरान गंगा नदी में पिता-पुत्र डूब गए। जिसमें पिता को स्थानीय लोगों ने गंगा नदी से निकालकर जान बचा लिया जबकि पुत्र के डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

इस इकलौते पुत्र के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में मातमी सन्नाटा। घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा नदी की है। मृतक युवक की पहचान पटना जिले के पंडारक थाना क्षेत्र के पंडारक गांव के रहने वाले संजय कुमार का पुत्र आयुष अनंत कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

गंगा नदी में डुबने से जहां इकलौता पुत्र की मौत हो गयी वही पिता को लोगों ने डुबोने से बचाया 2परिजनों ने बताया कि आज सिमरिया गंगा स्नान करने के लिए पिता पुत्र गए हुए थे तभी पुत्र अचानक गहरे पानी में चले गया और डूबने लगा पुत्र को डूबते हुए देख पिता बचाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन पुत्र के साथ पिता भी डूबने लगा। पिता पुत्र को डूबते हुए स्थानीय लोगों ने देखा तो आनन-फानन में गंगा नदी के पानी में लोगों ने कूदकर पिता को पानी से निकालकर किसी तरह जान बचा लिया।

जबकि पुत्र को नहीं बचा पाया और गंगा नदी के पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गया। इस मौत के बाद स्थानीय लोगों ने चकिया थाने पुलिस को सूचना दी मौके पर चकिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक घर का इकलौता पुत्र था और इकलौता पुत्र के जाने के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों ने बताया कि इस बार मैट्रिक का एग्जाम में 90% पीयूष आनंद लाया था। मृतक के पिता संजय कुमार वर्तमान में रिफाइनरी में कर्मी के रूप में कार्यरत है।

बेगूसराय से सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article