नालंदा : सुर्य मंदिर तालाब छठ घाट का जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-लोक आस्था का छठ महापर्व की तैयारी में लोग अपने-अपने तरीके से जुट गये है। हिलसा शहर के चर्चित सुर्य मंदिर तालाब छठ घाट जहां हिलसा नगर परिषद के द्वारा जीणोद्धार कार्य तेजी के साथ चल रहा है। सुर्य मंदिर तालाब से मिट्टी का उड़ाही का कार्य भी किया गया है। ‌छठ पर्व की मॉनिटरिंग को लेकर स्टेज बनाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

नालंदा : सुर्य मंदिर तालाब छठ घाट का जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश 2इसके अलावा वाचिंग टावर, कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रूम, लाइटिंग लाइटिंग की व्यवस्था इत्यादि शामिल है। बुधवार को नालंदा एसपी अशोक मिश्रा एवं डीएम शशांक शुभंकर छठ पर्व की तैयारी को लेकर उन्होंने जायजा लेने हिल्सा पहुचे। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश देने का काम किया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article