समस्तीपुर: प्रो0 ब्रजनन्दन राय बने एसएमआरसीके कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि

DNB Bharat Desk

 

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सह चुनाव पर्यवेक्षक डॉ शम्भू प्रसाद यादव के निर्देश पर लॉटरी निकाली गई जिसमें प्रो0 ब्रजनन्दन राय निर्वाचित घोषित किए गए।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर के एस एम आर सी के कालेज के शासी निकाय में शिक्षक प्रतिनिधि(टीआर)के चुनाव में लॉटरी आधारित परिणाम में प्रो0 ब्रजनन्दन राय निर्वाचित हुए है। दरअसल इस पद के लिए प्रो0 ब्रजनन्दन राय और पूर्व टीआर प्रो0 हलधर कुमार प्रत्याशी थे। कुल पड़े 45 मतों में दोनों को 22-22 मत हासिल हुआ जबकि एक मत रदद् हो गया।बाद में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सह चुनाव पर्यवेक्षक डॉ शम्भू प्रसाद यादव के निर्देश पर लॉटरी निकाली गई जिसमें प्रो0 ब्रजनन्दन राय निर्वाचित घोषित किए गए।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: प्रो0 ब्रजनन्दन राय बने एसएमआरसीके कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि 2इनके जीत पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ देवेन्द्र प्रसाद निराला ,प्रो0 अशोक कुमार,डॉ0 शहनाज प्रवीण,प्रो0 सीता कुमारी, प्रो0 अहिल्या कुमारी,प्रो0 पुष्पा कुमारी, प्रो0 रामाशीष यादव,प्रो0 भारत कुमार साह,प्रो0 सुनीता कुमारी,डॉ0 शाहनवाज कैफ़ी,प्रो0 सुरेंद्र कुमार,डॉ0 भारत भूषण आजाद,प्रो0 हलधर कुमार,डॉ0 रामलखन प्रसाद सिंह,डॉ0 जगदीश प्रसाद यादव,प्रो0 उमेश प्रसाद यादव, प्रो0 शशिकांत कुमार,प्रो0 कैलाश राय,डॉ0 सुरेंद्र कुमार राय,प्रो0 जयनारायण राय,प्रो0 विमलेंदु कुमार विमल,प्रो0 गौरीकान्त यादव,प्रो0 कुमुद कांत किशोर,डॉ0 प्रमोद कुमार,डॉ0 कुमार अमरेंद्र समेत कई शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने बधाई दी है।

कालेज कर्मियों ने प्रो0 ब्रजनन्दन राय की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इनके टीआर बनने से शिक्षकों के हित के साथ ही कालेज के विकास में महत्वपूर्ण सहभागिता की उम्मीद जगी है।

 

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article