बिहार विधान सभा सत्र अनिश्चितकालीन स्थगित, पेश हुए…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को खत्म हो गया, पूरा सत्र हंगामेदार रहा। मानसून सत्र के दौरान कुल पांच बैठकें हुई जिसमें सात महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए। इस दौरान 2024-25 के अनुपूरक व्यय बजट समेत सात विधेयक पारित हुए। मानसून सत्र के दौरान भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक (सीएजी) रिपोर्ट को भी सदन के पटल पर रखा गया।

- Sponsored Ads-

मानसून सत्र के दौरान बिहार नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2024, बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (संशोधन) विधेयक 2024, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (संशोधन) विधेयक 2024, बिहार लोक परीक्षा (अनुसूचित साधन निवारण) विधेयक 2024, बिहार माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2024, बिहार लिफ्ट एवं एस्केलेटर विधेयक 2024 और बिहार विनियोग (संख्या 3) विधेयक 2024 पारित हुए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article