नप तेघड़ा मुख्य पार्षद सोनाली भारती ने एक करोड़ से अधिक राशि की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

DNB Bharat

तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 11 में चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन, पार्षद एवं चेयरमैन प्रतिनिधि की उपस्थित में हुआ शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र को अब जल्द ही जाम से मुक्ति मिलने वाली है तथा जलजमाव की समस्या का भी निराकरण होगा।इसी कड़ी में आज तेघड़ा नगर परिषद के मुख्य पार्षद सोनाली भारती के द्वारा 11 वार्ड में एक करोड़ से अधिक राशि की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

- Sponsored Ads-

जिनमें की मुख्यतः सड़क एवं नाले का कार्य प्रमुख है। मुख्य पार्षद पति कन्हैया कुमार ने बताया कि फिलहाल तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र में 49 योजनाएं चल रही है जो तेघरा नगर परिषद की विकास की गति में कारगर साबित होगी और लोगों को विभिन्न समस्याओं से भी निजात मिलेगा।

गौरतलब है की जल जमाव एवं जाम की समस्या प्रमुख समस्या थी और इसी को देखते हुए मुख्य पार्षद सोनाली भारती के द्वारा इन कार्यों की अनुशंसा की गई थी और अब यह कार्य धरातल पर नजर आ रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article