कॉलेज ऑफ कॉमर्स में लांच हुआ सिंगर समर सिंह और शिल्पी राज का नया गाना “यूपी बिहार हिले” हुआ वायरल

DNB Bharat

कॉलेज ऑफ कॉमर्स में लांच हुआ सिंगर समर सिंह और शिल्पी राज का नया गाना “यूपी बिहार हिले” हुआ वायरल

मौके पर समर सिंह के साथ अभिनेत्री सपना चौहान ने खूब मचाया धमाल

डीएनबी भारत डेस्क 

भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर समर सिंह और शिल्पी राज का नया गाना “युपी बिहार हिले” पटना स्थित कॉलेज ऑफ कॉमर्स लांच किया गया, जहां समर सिंह के साथ अभिनेत्री सपना चौहान, छात्र संघ के अध्यक्ष विकास बॉक्सर और भूमि प्रोडक्शन के आकाश कुमार उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-

इस दौरान समर और सपना ने कॉलेज के छात्रों के बीच खूब धमाल मचाया, वहीँ गाना भी रिलीज के साथ तेजी से वायरल हो रहा है। मालूम हो कि यह गाना भूमि प्रोडक्शन के ऑफिशल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने में समर सिंह और सपना चौहान की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है।

मौके पर समर सिंह ने गाने को लेकर कहा कि “यूपी बिहार हिले” एक धमाकेदार गाना है जिसे हमने पूरे दिल से तैयार किया है। शिल्पी राज के साथ काम करना हमेशा शानदार अनुभव होता है। हमें उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को उतना ही पसंद करेंगे, जितना हमने इसे बनाने में मजा किया। इस गाने की धुन और डांस स्टेप्स हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देंगे।

सपना चौहान ने गाने को माइंड ब्लोइंग बताते हुए कहा कि, “गाने में परफॉर्म करना बेहद मजेदार अनुभव रहा। ‘यूपी बिहार हिले’ का म्यूजिक और एनर्जी इतनी जबरदस्त है कि हर कोई झूमने पर मजबूर हो जाएगा। मुझे उम्मीद है कि यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आएगा और धमाल मचाएगा।” तो छात्र संघ के अध्यक्ष विकास बॉक्सर ने कलाकारों की सराहना की और इस गाने की सफलता की कामना की।

वहीँ, भूमि प्रोडक्शन के आकाश कुमार ने कहा कि “यूपी बिहार हिले” एक एनर्जेटिक और मजेदार गाना है। इस गाने की बीट्स तो हर किसी को डांस फ्लोर पर ले आएंगी। हमें पूरी उम्मीद है कि यह गाना दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगा और लोग इसे बहुत प्यार देंगे।

आपको बता दें कि गाने को अपनी आवाज समर सिंह और शिल्पी राज ने दी है। गीतकार विक्की रौशन ने बेहतरीन शब्दों के साथ इसे सजाया है और संगीत निर्देशन रौशन सिंह का है। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

गाने की परिकल्पना समर मोदी ने की है, वहीं वीडियो निर्देशन की बागडोर आशीष सत्यार्थी ने संभाली है। डीओपी संतोष और नवीन हैं, कोरियोग्राफी अनुज मौर्य ने की है, जबकि संपादन पप्पू वर्मा ने किया है। गाने में सपना चौहान और समर सिंह की जोड़ी ने शानदार परफॉर्मेंस दी है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article