निदान यात्रा के तहत आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे बेगूसराय, कहा बिहार का विकास में वफल है नीतीश सरकार

DNB Bharat

बिहार की जनता एवं प्रदेश के विकास के उद्देश्य से आम जनता पार्टी राष्ट्रीय पूरे बिहार का कर रही है दौरा, साथ ही पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा वर्त्तमान राज्य सरकार प्रदेश की विकास में विफल।

डीएनबी भारत डेस्क 

निदान यात्रा के तहत आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी आज बेगूसराय पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अनेक वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और बिहार सरकार के प्रति नाराजगी प्रकट की।

- Sponsored Ads-

निदान यात्रा के तहत आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे बेगूसराय, कहा बिहार का विकास में वफल है नीतीश सरकार 2

आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि आज बिहार में विकास की गति रूक चुकी है और बिहार की सरकार सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए दल से समझौता कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए आम जनता को आगे बढ़ कर आना होगा तथा जात-पात से ऊपर उठकर सरकार बनानी होगी।

जिससे कि बिहार का विकास संभव हो सके। हालांकि पूछे जाने पर उन्होंने अभी किसी दल को समर्थन देने की बात से इंकर किया है। उन्होंने कहा कि आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि बिहार की जनता एवं बिहार का विकास हो।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article