खगड़िया में 30 घरो में लगी भीषण आग,लाखो की संपत्ति का हुआ नुकसान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आग लगने से 30 घर समेत लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। चूल्हे की चिंगारी से निकली आग ने देखते ही देखते आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

खगड़िया में 30 घरो में लगी भीषण आग,लाखो की संपत्ति का हुआ नुकसान 2जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखें लाखों रुपये की सामान समेत अनाज कपड़ा,फर्नीचर,जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और दमकल के टीम के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

- Sponsored Ads-

खगड़िया में 30 घरो में लगी भीषण आग,लाखो की संपत्ति का हुआ नुकसान 3अग्नि पीड़ितों ने बताया कि आग इतनी भयावह थी कि घर से कोई सामान नहीं निकाल सका। वही परबत्ता प्रखंड क़े खाना बनाने कें दौरान लगी,आग में पन्द्रह घर जल कर राख हो गया। साथ ही पसराहा थाना क्षेंत्र कें सर्किल नंबर एक देंवठा पंचायत वार्ड नंबर पाँच में खाना बनाने कें दौरान लगी आग में छह घर जल गया।

खगड़िया में 30 घरो में लगी भीषण आग,लाखो की संपत्ति का हुआ नुकसान 4वही नयागांव में हुई भीषण अग्निकांड में 3 घरों में आग की दिखी दिखी तबाही,वही बुद्ध नगर में हुई भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन घर जलकर राख, तो वही परबत्ता प्रखंड के सौढ़ उत्तरी पंचायत के बुद्घ नगर भरतखंड में भीषण आगजनी की घटना की सूचना मिली है, जिसको लेकर क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

खगड़िया में 30 घरो में लगी भीषण आग,लाखो की संपत्ति का हुआ नुकसान 5वहीं पुछताछ में परबत्ता अंचलाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि आगजनी घटनाक्रम में अपने अधिनस्थ कर्मियों द्वारा क्षति का आकलन की जा रही है। अंततः तीनों पीड़ित घरों के लोग को उचित मुआवजा राशि प्रदान कर दी जाएगी।

खगड़िया संवादाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article