बेगूसराय: छेड़खानी के आरोप में एक युवक गिरफ्तार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूंसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है । घटना के बावत नाबालिक की मां ने पुलिस को बताया कि 14 वर्षीय उसकी बेटी कचिंग पढ़ने रोसड़ा प्रतिदिन जाती थी। कोचिंग जाने के दौरान खोदावंदपुरथाना क्षेत्र के सागीडीह निवासी अशरफी महतो का पुत्र विकास कुमार उसके साथ अक्सर छेड़खानी व अश्लील हरकत किया करता था।

- Sponsored Ads-

जिसकी शिकायत विकास के घरवालों व स्थानीय ग्रामीणों से किया था। ग्रामीण स्तर पर पंचायत भी हुई थी। लेकिन आरोपी युवक अपनी आदत से बाज नही आया । गत 9 सिंतम्बर को भी आरोपी युवक ने कोचिंग के लिए रोसड़ा जाने के क्रम में सागी जीरोमाइल के पास छात्रा के साथ छेड़खानी किया ।

तथा धमकी दिया कि इस संबंध में किसी को बताऐगी तो तुम्हारे भाई की हत्या कर देंगे । वापस लौटकर नाबालिक ने आपबीती अपने मां को बताई । जिसके बाद पीड़ित छात्रा की मां ने सोमवार को खोदावंदपुर थाने में लिखित आवेदन देकर किया। जिसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहद मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने मामला को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर उक्त आरोपी के घर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर खोदावंदपुर थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पुछताछ कर न्याययिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवादाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article