बिहार में जाति आधारित 2022 गणना 7 जनवरी से शुरू

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के गढ़पुरा प्रखंड प्रथम चरण का कार्य 21 जनवरी तक पूरा किया जाना है। इसके लिए पूरे प्रखंड के पंचायतों को 127 ब्लाक तथा 123 उप ब्लाक में विभाजित किया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के गढ़पुरा प्रखण्ड में बिहार जाति आधारित गणना 2022 का प्रथम चरण 7 जनवरी से शुरू किया जा रहा है। वहीं दूसरा चरण 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। प्रथम चरण का कार्य 21 जनवरी तक पूरा किया जाना है। इसके लिए पूरे प्रखंड के पंचायतों को 127 ब्लाक तथा 123 उप ब्लाक में विभाजित किया गया है।

- Sponsored Ads-

प्रथम चरण में मकान का नंबरी करण, गृह वार सर्वेक्षण की संक्षिप्त पंजी तैयार करना तथा नजरी नक्शा बनाना शामिल है। जिसके लिए 44 पर्यवेक्षक तथा 250 प्रगणक लगाए गए हैं। सभी को संबंधित सामग्री शनिवार के दिन प्रखंड कार्यालय परिसर में दिया जाना है। उसके बाद सब अपने अपने कार्य क्षेत्र में काम में लग जाएंगे।

इसके अतिरिक्त चार पर्यवेक्षक तथा 25 प्रगणक को रिजर्व में रखा गया है। सभी पर्यवेक्षक एवं प्रगणक को आई कार्ड भी उपलब्ध कराया गया है। ताकि कोई भी अधिकारी क्षेत्र भ्रमण में पर्यवेक्षक एवं प्रगणक की पहचान कर सकें। उपरोक्त जानकारी चार्ज अधिकारी शाह वीडियो आफताब आलम ने दी।

बेगूसराय गढ़पुरा संवाददाता अरूण चंद्र झा

TAGGED:
Share This Article