बीपीआरओ पर सरकारी राशि के गबन करने का लगाया आरोप, प्रखंड प्रमुख ने डीएम को लिखित आवेदन देकर की शिकायत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर की प्रखंड प्रमुख संजू देवी ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी पर 5 लाख 22 हजार रुपये गबन करने का आरोप लगाया है. डीएम को लिखे पत्र में प्रखंड प्रमुख ने बताया है कि बीपीआरओ ने योजना के क्रियान्वयन के नाम पर इस राशि का गबन किया है.खोदावंदपुर की प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अलका कुमारी पर षष्ठम वित्त आयोग मद से अवैध तरीके से 5 लाख 22 हजार रुपये का चेक निर्गत कर राशि निकासी कर लेने का आरोप लगाया है.

- Sponsored Ads-

बीपीआरओ पर सरकारी राशि के गबन करने का लगाया आरोप, प्रखंड प्रमुख ने डीएम को लिखित आवेदन देकर की शिकायत 2सरकारी आवास की मरम्मती, चाहरदीवारी निर्माण, फेवर ब्लॉक ईंट लगवाने, कार शेड निर्माण, पक्का नाला निर्माण आदि कार्यों के नाम पर यह राशि निर्गत करने की बात पत्र में बतायी गयी है.प्रखंड प्रमुख ने बताया है कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन 4 महीने पूर्व बिचौलिए के माध्यम से किया गया है, जिसमें भारी अनियमितता बरती गयी है.

बीपीआरओ पर सरकारी राशि के गबन करने का लगाया आरोप, प्रखंड प्रमुख ने डीएम को लिखित आवेदन देकर की शिकायत 3 प्रमुख ने बताया है कि ये योजनाएं पंचायत समिति से अनुशंसित व पारित नहीं हैं. इन योजनाओं का अबतक न तो प्राक्कलन बनाया गया है और न ही अभिलेख का संधारण ही हुआ है. इन योजनाओं का एनओसी भी नहीं लिया गया है.

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article