बछवाड़ा टीपीडीएस गोदाम से 48 लाख 44 हजार का खाद्यान्न गबन करने के मामले में सहायक गोदाम प्रबंधक पर केस दर्ज

DNB Bharat Desk

 

प्रबंधक आलोक कुमार के द्वारा 1320 क्वींटल 14 किलो 434 ग्राम खाद्यान्न जिसका मूल्य 48 लाख 44 हजार 982 रुपया 50 पैसा गबन किया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के बछवाड़ा  प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीपीडीएस गोदाम बछवाड़ा से खाद्यान्न गबन करने मामले को लेकर सहायक प्रबंधक आलोक कुमार के विरुद्ध बछवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। खाद्यान्न गबन मामले को लेकर राज्य खाद्य निगम बेगूसराय के जिला प्रबंधक रोहतास जिले के करशेरुआ गांव निवासी स्व विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र अनिल कुमार बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत किया है। बछवाड़ा टीपीडीएस गोदाम से 48 लाख 44 हजार का खाद्यान्न गबन करने के मामले में सहायक गोदाम प्रबंधक पर केस दर्ज 2उन्होंने आवेदन में बताया कि टीपीडीएस गोदाम बछवाड़ा के सहायक प्रबंधक आलोक कुमार के द्वारा 1320 क्वींटल 14 किलो 434 ग्राम खाद्यान्न जिसका मूल्य 48 लाख 44 हजार 982 रुपया 50 पैसा गबन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रमुख प्रशासन निगम मुख्यालय पटना के ज्ञापन 9613 दिनांक 01/08/2016 द्वारा आलोक कुमार पिता स्व योगेंद्र प्रसाद ग्राम डुमरी पोस्ट बिहटा जिला पटना का पदस्थापन बेगूसराय जिला में किया गया। उक्त पत्रांक के आलोक में आलोक कुमार ने टीपीडीएस गोदाम बछवाङा में अपना योगदान दिनांक 3 मार्च 2016 को दिया । आलोक कुमार बछवाड़ा गोदाम में दिनांक 30 /8 /2016 से दिनांक 25 /8/ 2022 तक कार्यरत रहे । जिसकी सूचना कार्यालय पत्रांक 1400 दिनांक 25 /8/ 2022 एवं ज्ञापन 1436 दिनांक 29/8/2022 द्वारा निगम पटना को भेजा गया। पत्र के आलोक में निगम मुख्यालय पटना द्वारा टीपीडीएस गोदाम बछवाड़ा का जांच किया गया। जांच के दौरान जांच दल द्वारा खाद्यान्न गबन का प्रतिवेदन मुख्यालय को दी गई। मुख्यालय पटना ने अंकेक्षण दल के जांच प्रतिवेदन के आधार पर राज्य खाद्य निगम बेगूसराय के जिला प्रबंधक अनिल कुमार को टीपीडीएस गोदाम बछवाड़ा के सहायक मैनेजर आलोक कुमार के विरुद्ध खाद्यान्न गबन मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया। जिसके आलोक में टीपीडीएस गोदाम बछवाड़ा के सहायक प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष बछवाड़ा अजित कुमार ने बताया कि जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बेगूसराय अनिल कुमार के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय,बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article