नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन पर कसा तंज, कहा – महागठबंधन स्वार्थी लोगो की जमात बन गई है

DNB Bharat Desk

 

भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राजगीर पहुंचे  श्री सिन्हा

डीएनबी भारत डेस्क

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता सह नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन स्वार्थी लोगो की जमात बन गई है।

- Sponsored Ads-

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन पर कसा तंज, कहा - महागठबंधन स्वार्थी लोगो की जमात बन गई है 2राजद के लोगों की राजनीतिक भविष्य अब अंधकार में दिख रहा है। घबराहट में इन लोगों के द्वारा धर्म के विरुद्ध बयान दे रहे हैं। राजद के लोग धर्म विरोधी बन गए है। उन्होंने कहा जैसा कर्म करोगे वैसा फल पाओगे। लगातार राजद के द्वारा राम मंदिर को लेकर दिया जा रहे विवादित बयान को लेकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जो सनातन के देवी देवता सनातन धर्म के गुरुओं का अपमान करते हैं, ऐसे विधर्मी का बहिष्कार करना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन पर कसा तंज, कहा - महागठबंधन स्वार्थी लोगो की जमात बन गई है 3उन्होंने इशारे इशारे में लालू प्रसाद यादव को भ्रष्टाचारियों का मसीहा भी कहा। महागठबंधन के द्वारा राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराए जाने के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा महागठबंधन के लोग मौसम के अनुसार अपने संस्कार और संस्कृति को बदलते हैं यह भारतीय लोगों का स्वभाव नहीं है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article