बेगूसराय के खोदावंदपुर में अंडा कारोबारी से दिन दहाङे नगदी व मोबाइल की लूट, पुलिस जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क
खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ पर दौलतपुर व चलकी गांव के बीच मंगलवार को दिन दहाङे बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक अंडा कारोबारी से 49 हजार रूपए नगद व मोबाइल छीन कर आराम से चलते बने।

पीड़ित अंडा कारोबारी गढ़पुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी सुरेन्द्र महतो का पुत्र संजीत कुमार बताया जाता है। वह गढ़पुरा से ई-रिकशा से मंगलवार की सुबह दौलतपुर अंडा लेने आ रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर उससे नगदी व मोबाइल लूट लिया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के खोदावंदपुर में अंडा कारोबारी से दिन दहाङे नगदी व मोबाइल की लूट, पुलिस जांच में जुटी 2इस संबंध मेंं थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की तहकीकात कर छापेमारी की जा रही है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article