जमीन विवाद का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर किया मारपीट,6 नामजद समेत 5 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज 

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र स्थित सहुरी पंचायत के वार्ड नं वार्ड संख्या 3 के निवासी मो. अल्हाज की पत्नी शबाना खातून ने वीरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुये कारी मोहिम समेत 6 नामजद व 5 अज्ञात व्यक्ति पर मारपीट व लूटपाट करने का आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

पीड़िता के अनुसार  बुधवार की सुबह अपने घर में बैठी थी। इसी दौरान आरोपियों ने पीड़िता की जमीन पर रखे ईंट व बांस फेंक दिया तथा टेलर से वहां ईंट गिराने लगा। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए घर में घुसकर ट्रंक का ताला तोड़ कर 2 भरी सोना का जेवर समेत 50 हजार रुपए लूट लिया। और उक्त लोगों ने मारपीट भी किया।

जब हल्ला गुल्ला की आवाज सुनकर आसपरोस के लोग जमा होने लगे तो उक्त लोग वहां से चला गया।इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article