खोदावंदपुर थाना परिसर में लगा साप्ताहिक जनता दरबार, एक मामले निष्पादित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन सीओ अमरनाथ चौधरी की अध्यक्षता में किया गया. जिसमें चार पुराने मामले में एक मामले का निष्पादन दोनों पक्षों की मौजूदगी में किया गया,वही नया एक आवेदन प्राप्त हुआ इसकी जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि लंबित मामले में दोनों पक्षों को सूचना देकर अगले सप्ताह निष्पादन किया जाएगा.

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर थाना परिसर में लगा साप्ताहिक जनता दरबार, एक मामले निष्पादित 2वही उपस्थित पुलिस पदाधिकारी ने उपस्थित फरियादियों से कहा कि किसी भी मामले को लेकर वाद विवाद न करें. फैसले के विरुद्ध वाद विवाद उत्पन्न करने पर कारवाई की जाएगी. उक्त मौके पर राजस्व कर्मचारी के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article