बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनिशिचित हड़ताल के दौरान विभिन्न मांगो को लेकर आशा कर्मियों ने चौथे दिन भी किया धरना प्रदर्शन

DNB Bharat Desk

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में आशा कार्यकर्ताओं ने चौथे दिन धरना पर बैठकर सरकार के खिलाफ किया नारेबाजी

डीएनबी भारत डेस्क

विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में आशा कार्यकर्ताओं ने चौथे दिन धरना पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार उसकी मांगों को नहीं मानेगी तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा । वही आशा कर्मियों के हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनिशिचित हड़ताल के दौरान विभिन्न मांगो को लेकर आशा कर्मियों ने चौथे दिन भी किया धरना प्रदर्शन 2स्वास्थ्य सेवाएं और टीकाकरण कार्य हड़ताल के कारण प्रभावित हुई है। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे आशा संध के प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता राय ने बताया कि यह हड़ताल चौदह सूत्री मांगों को लेकर की गई है। उन्होंने कहा जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मान लेती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

- Sponsored Ads-

प्रदर्शन कर रहे हैं आशा कर्मी पचीस हजार  मासिक मानदेय देने,आश्विन पोर्टल से भुगतान शुरू होने से पहले पूर्व के सभी बकाया राशि का भुगतान करने,हटाये गए सभी आशा फैसिलेटर को सेवा पुनः बहाल किए जाने,कागजात जांच के नाम पर जो आशा की छटनी की जा रही है उसको रोकने एवं कार्य में पुनः बहाल किए जाने,सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन योजना का लाभ देने, आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलेटर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने सहित अन्य मांगो को सरकार द्वारा नहीं मानी जाती है तब तक आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।

बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनिशिचित हड़ताल के दौरान विभिन्न मांगो को लेकर आशा कर्मियों ने चौथे दिन भी किया धरना प्रदर्शन 3मौके पर सोनी कुमारी,रूबी कुमारी,हेमा कुमारी, पिंकी कुमारी,बंदना कुमारी,मीना कुमारी ,रंजन कुमारी ,अनिला कुमारी, रिंकू कुमारी, मीरा कुमारी, रानी कुमारी, मीना कुमारी, पिंकी,नीतू कुमारी,निभा कुमारी,आरती कुमारी,अनिला कुमारी,संजू चौधरी,रूचि कुमारी,रंजना कुमारी समेत अन्य आशा कर्मी मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article