बेगूसराय में एक नाबालिक लड़की ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के परोड़ा गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक नाबालिक लड़की ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के परोड़ा गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही छौड़ाही थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।

- Sponsored Ads-

जानकारी के अनुसार परोरा निवासी परमानंद चौधरी की लगभग 14 वर्षीय पुत्री प्रीती कुमारी ने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। परिजनों ने बताया है कि प्रीति कुमारी का मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी जिसके कारण से इस घटना को अंजाम दिया।

बेगूसराय में एक नाबालिक लड़की ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम 2फिलहाल छौड़ाही थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article