जनता दरबार का हुआ आयोजन,तीन में से एक आवेदन का हुआ निष्पादन, दो आवेदक को मिली तारीख

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना परिसर में शनिवार को विभिन्न पंचायतों के भुमि विवाद सम्बंधित मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में दो नया मामला सामने आया।आवेदन प्राप्त हुए,जबकि पुर्व से एक आवेदन लंबित था।वही आज एक मामला का निष्पादन हुआ व पिछला एक आवेदन का सुनवाई हुआ।

जनता दरबार के दौरान अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार.डाटा एंट्री ऑपरेटर रंजीत कुमार सी.आई मोहम्मद जावेद हुसैन  अंचलाधिकारी के द्वारा दोनो पक्ष के लोगों से भुमि संम्बन्धित विवाद के कागजात जमा कराते हुए दोनो पक्ष के लोगो को अपना अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया।

- Sponsored Ads-

जनता दरबार का हुआ आयोजन,तीन में से एक आवेदन का हुआ निष्पादन, दो आवेदक को मिली तारीख 2दोनों पक्ष की बात सुनने के वाद अन्य दो आवेदन कर्ता आवेदक को भुमी संम्बन्धित साक्ष्य के साथ अगले शनिवार को उपस्थित होकर अपना अपना पक्ष रखने को कहा गया।मौके पर विभिन्न पंचायत के दर्जनों की संख्या में आवेदनकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article