नालंदा: वाहन चेकिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल-कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

अस्थावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार की संध्या में रामी बीघा मोड के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो अभियुक्तों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा  तलाशी लेने पर देसी पिस्टल, कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के तहत एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी के दौरान मानपुर थाना क्षेत्र के करींगापुर गांव निवासी नीतीश कुमार के पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई।

नालंदा: वाहन चेकिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल-कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद 2वहीं, दूसरे आरोपी रंजन कुमार के पास से एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है ताकि हथियारों के स्रोत और उनके इस्तेमाल के उद्देश्य का पता लगाया जा सके।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article