बरौनी जंक्शन: ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ के तहत RPF ने 3 बच्चों को किया रेस्क्यू, परिजनों से मिलकर खिले मासूमों के चेहरे

DNB Bharat Desk

बाल तस्करी,मानव तस्करी, बाल श्रम, के विरुद्ध चलाये जा रहे , ऑपरेशन नया सवेरा 2.0 विशेष अभियान  के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा  बल/ पोस्ट बरौनी  एव जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन वैशाली समाज कल्याण संस्थान बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान मे  बाल तस्करी मानव तस्करी, बाल श्रम के रोकथाम हेतु विशेष अभियान के दौरान  प्लेटफॉर्म संख्या 04 पर सीसीटीवी मे संदिग्ध स्थिति मे तीन बालक भटकते हुए पाया गया।

तत्पश्चात, महिला आरक्षी कोमल कुमारी के द्वारा सीसीटीवी फुटेज अवलोकन के आधार पर त्वरित इसकी  सूचना  बचाव टीम को दिया गया। टीम के द्वारा सभी बालको को अपने संरक्षण मे लिया गया। गहन पूछताछ के क्रम मे सभी बालक ने एक दूसरे के बहकावे मे बरौनी स्टेशन पर आकर भटकने  की बात कही साथ  ही गहन पूछताछ के क्रम मे सभी एक ही गाव और समस्तीपुर जिला के निवासी होने की जानकारी साझा किया ।बताये गए पते और सम्पर्क सूत्र के आधार पर सभी बालक के माता पिता से सम्पर्क स्थापित  किया गया।

बरौनी जंक्शन: 'ऑपरेशन नया सवेरा 2.0' के तहत RPF ने 3 बच्चों को किया रेस्क्यू, परिजनों से मिलकर खिले मासूमों के चेहरे 2साथ ही सभी बालक को बाल कल्याण समिति बेगूसराय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के द्वारा  सभी बालक के माता पिता सहित बच्चो को बेहतर भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन देते हुए एक दूसरे के पहचान कराते  हुए  विधिसम्मत समिति के द्वारा अभिभावक को  सकुशल सौपा गया। यह अभियान आरपीएफ बौरौनी के प्रभारी निरीक्षक लोकेश्वर् प्रसाद साव के निर्देशन मे चलाया गया, बचाव टीम मे रेलवे सुरक्षा बल/पोस्ट  बरौनी के आरक्षी राजेश  रौशन, प्रधान आरक्षी रौशन कुमार , महिला आरक्षी लाली बाई मीना संस्थान के प्रतिनिधि राजमणि रंजन, सिद्धांत उपस्थित थे।

Share This Article