बछवाड़ा के फतेहा पंचायत के बहियार के कुएं से अज्ञात युवती का शव हुआ बरामद,ईलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा पंचायत के फतेहा गांव स्थित बहियार में बुधवार की दोपहर कुएं से पुलिस ने एक बोरे में अज्ञात युवती का सङी गली शव बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के किसान बहियार में अपने खेत में काम करने के लिए जा रहे थे तभी कुएं के समीप पहुंचते ही कुएं से बहुत तेज बदबू आ रही थी।

जिसको लेकर किसानों ने जब कुएं में झांका तो देखा कुएं में एक बोरा पड़ा हुआ है। किसानों ने बोरे में शव होने की आशंका जाहिर किया। कुएं में शव होने की खबर गांव में फैलते ही देखने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दी गई। कुएं में शव होने की सूचना पाकर बछवाड़ा थाना की पुलिस फतेहा गांव स्थित बहियार पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला। बछवाड़ा थाना पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा के फतेहा पंचायत के बहियार के कुएं से अज्ञात युवती का शव हुआ बरामद,ईलाके में फैली सनसनी 2मामले को लेकर थानाध्यक्ष बछवाड़ा अजित कुमार ने बताया कि फतेहा गांव स्थित बहियार में एक कुएं से एक युवती का सङी गली शव बरामद किया गया है। शव के शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। युवती हरा रंग का सूट और सलवार पहने हुए हैं। हाथ की उंगली में एक अंगूठी है और दाहिना हाथ में मेडिकल निडील लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा किया जायगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article