केंद्र में मोदी व राज्य में नीतीश कुमार ने शहर से गांव तक विकास का लहराया झंडा – गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड की नवनिर्वाचित प्रमुख अस्मिता कुमारी व उप प्रमुख सुबोध पासवान ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय स्थित प्रमुख कक्ष पहुंच कर पदभार ग्रहण किया।इस अवसर पर किसान भवन में प्रमुख व उप प्रमुख का अभिनंदन किया गया।जिसकी अध्य्क्षता व संचालन पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरफ्तार सिंह ने कहा कि प्रमुख उप प्रमुख व बीडीओ आपसी समन्वय स्थापित कर बेहतर से बेहतर कार्य करेंगे।इतिहास कोई भी बना सकता है चाहे वह कोई पद पर हो।

उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी व राज्य में नीतीश कुमार की सरकार ने शहर से गांव तक में विकास का परचम लहराया है।1990 से 2005 तक यहां सिर्फ जंगलराज थी।2005 के बाद नीतीश कुमार ने चहुमुखी विकास किया है।उन्होंने लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे सिर्फ मुस्लिम व यादव की राजनीति करते रहे,विकास का काम पूरी तरह से ठप रहा।उन्होंने कहा कि वास्तविक में  नीतीश कुमार ने  जो विकास का काम किया है।उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।

- Sponsored Ads-

केंद्र में मोदी व राज्य में नीतीश कुमार ने शहर से गांव तक विकास का लहराया झंडा - गिरिराज सिंह 2उसके बाद उन्होंने सदर एसडीओ राजीव कुमार,बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर,सीओ भाई वीरेंद्र पीएचसी प्रभारी डॉ नेहाल फारूक,एमओ सोनाली कुमारी,बीपीएम शैलेश रंजन से घंटो बातचीत कर केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी ली।जिसपर केंद्रीय मंत्री ने कैंप लगाकर,आयुष्मान कार्ड,राशन कार्ड बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।कहा कि बिना राशन कार्ड के कुछ भी मिलना संभव नहीं है। विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि 35 वर्षो बाद वीरपुर मोहनपुर पथ पर लोग दौर रहे हैं।यहां के कई पंचायतों में सड़क स्वास्थ्य,शिक्षा आदि विकास कार्य किए गए हैं।

मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि राज्य की नीतीश सरकार ने बेगूसराय व बिहार को बदल दिया है।उन्होंने कहा कि काफी उत्साह के साथ कार्य किए गए हैं।सांसद व नगर विधायक ने कहा कि जल्द ही 30 बेड का अस्पताल वीरपुर को सौंप दिया जाएगा।जिससे यहां के लोगों को काफी सहूलियत होगी।मौके पर पूर्व विधायक श्री कृष्ण सिंह,भाजपा नेता छोटेलाल सिंह,कुंदन भारती,मंडल अध्यक्ष वीरसेन विक्रम,सरोज कुशवाहा,सुनील राम, धर्मेन्द्र सिंह समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता व विधि व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टर संजीव कुमार अपने दलबल के साथ मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article