पीएम नरेंद्र मोदी की मां का निधन, अंतिम यात्रा में नरेंद्र मोदी ने दिया अर्थी को कंधा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन तड़के सुबह हो गई। वे करीब 100 वर्ष की थी और पिछले दो दिनों से बीमार थीं। उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उनको अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी। अस्पताल में उन्होंने आज तड़के करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली। अपनी मां की निधन की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर दी।

- Sponsored Ads-

मां के निधन की खबर के बाद सुबह करीब 7:45 बजे नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। उनके पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। मोदी कंधे पर पार्थिव देह लेकर शव वाहन तक गए। पीएम मोदी भी शव वाहन में ही बैठे हैं। अंतिम यात्रा सेक्टर-30 स्थित श्मशान तक जाएगी।

हीराबेन के छह बच्चों में (5 बेटे 1 बेटी) पीएम मोदी तीसरे नंबर के थे। हीराबेन की बहुत कम उम्र में वडनगर, मेहसाणा, गुजरात में एक चाय की दुकान के मालिक दामोदरदास मूलचंद मोदी से शादी हो गई। हीराबेन और उनके पति मूलचंद मोदी के एक साथ छह बच्चे थे; पांच बेटे, और एक बेटी। वह वडनगर, मेहसाणा, गुजरात में परिवार के पैतृक घर में रहती थीं, लेकिन अपने पति के निधन के बाद, वह नरेंद्र मोदी के सबसे छोटे भाई पंकज मोदी के घर में रहने लगीं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article