दारोगा हत्याकांड मामले में पुलिस दबिश के बाद दो आरोपियों ने किया सरेंडर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में दरोगा खामश चौधरी हत्याकांड मामले में कल दो आरोपियों ने पुलिस दबिश की वजह से न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि उक्त मामले में कार मलिक रूपेश कुमार को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया था वहीं सूचना के आलोक में कृष्णा एवं मनीष पर दबिश बनाई गई तब जाकर न्यायालय में इन दोनों ने आत्मसमर्पण किया। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा और मनीष आपस में सगे भाई हैं और यही दोनों उस दिन कार का उपयोग कर रहे थे।

- Sponsored Ads-

बताते चलें कि नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल के समीप शराब की सूचना पर जब दरोगा खामश चौधरी छापेमारी करने पहुंचे थे और उन्होंने उक्त कार को आते हुए देखा तब रुकने का इशारा किया लेकिन इसी दौरान कर चालक ने खामश चौधरी को रौंदते हुए गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया था। जिसमें खामश चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी वही एक होमगार्ड का जवान बालेश्वर यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया की पुलिस के द्वारा दोनों ही आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। तत्पश्चात उनसे पूछताछ की जाएगी और उनसे यह पूछा जाएगा कि आखिर उन्होंने पुलिस के द्वारा रुकने का इशारा करने के बावजूद इस तरह की घटना को क्यों अंजाम दिया था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article