वीरपुर पुलिस 22 लीटर देशी शराब के साथ महिला कारोबारी हुआ गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र सहुरी गांव के वार्ड नं 4 के स्वर्गीय उपेन्द्र सहनी के घर में छापेमारी कर 22 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफतार कर लिया है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि स्वर्गीय उपेन्द्र सहनी की पत्नी अवैध देशी शराब को खरीद विक्री किया करती है। सुचना की सत्यता को लेकर छापे मारी किया गया तो कुल 22 लीटर अवैध देशी महुआ शराब के साथ उक्त घर से एक महिला कारोबारी को पुलिस ने बरामद किया।

- Sponsored Ads-

वीरपुर पुलिस 22 लीटर देशी शराब के साथ महिला कारोबारी हुआ गिरफ्तार 2उक्त  गिरफ्तार महिला ने पुछ ताछ के दौरान स्वर्गीय उपेन्द्र सहनी की पत्नी श्यामा देवी के रूप में अपना नाम बताई है। जिसके विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई हेतु न्यायालय भेज दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article