मनरेगा बरौनी में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण

DNB Bharat Desk

बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय भवन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा बरौनी मुकेश के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। 

- Sponsored Ads-

इस दौरान उन्होंने वृक्षों के संरक्षण, जल संरक्षण तथा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश अपने सभी अधीनस्थ कर्मियों को दिया। 

मनरेगा बरौनी में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण 2वहीं इस मौके पर लेखपाल पिंकी कुमारी, पीटीए सुभाष कुमार, बीएफटी गौतम कुमार, पीआरएस संजीव कुमार, नागमणि कुमार, दिलीप हिमवान, रवि कुमार, अमरेंद्र कुमार, कार्यपालक सहायक रोहित कुमार एवं मुकेश कुमार सहित अन्य ने एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article