बेगूसराय के भगवानपुर में जिला मुखिया संघ की बैठक, मुखिया हत्याकांड को लेकर…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला मुखिया संघ की एक बैठक रविवार को रसलपुर गांव स्थित मुखिया मुन्ना सहनी के आवास पर हुई जिसमें मुख्य रूप से परना के मुखिया वीरेद्र शर्मा की हत्या पर चिंता जताई गई और सरकार से अपराधियों को फांसी दिलाने की मांग की गई। साथ ही जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में आगामी आठ फरवरी को मुखिया वीरेंद्र शर्मा के हत्या के विरुद्ध में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मो हसन ने कहा कि मुखिया वीरेंद्र शर्मा की हत्या होने पर मुखिया संघ गम्भीर है। मुखिया संघ वीरेद्र शर्मा के पीड़ित परिवार के साथ है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के भगवानपुर में जिला मुखिया संघ की बैठक, मुखिया हत्याकांड को लेकर... 2पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक संग्रह कर रही है जल्द ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि संघ के साथ रहने से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। साथ ही प्रशासनिक मतभेद की भी चर्चा मुखिया द्वारा बैठक के दौरान किया गया। उक्त मौके मुखिया अनिल सिंह, मुन्ना सहनी, सोनू तांती, सुनील कुमार राय, शिवशंकर महतो, रजनीश कुमार सिंह, सुरेंद्र पासवान, मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र सहनी, नीरज कुमार बबलू, शिवनारायण सुमन, सुरेंद्र सुमन, मुकेश राय, अनुराग कुमार, मुखिया संघ के जिला सचिव प्रतिनिधि अरबिंद कुमार, मंसूरचक प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष इजहार अंसारी, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article