नालंदा पुलिस का क्रूर चेहरा आया सामने, बीच सड़क पर एक छात्र को लात घुसो और घसीटते हुए पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

DNB Bharat Desk

 

बिहार थाना क्षेत्र के धनेश्वरघाट की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

एक बार फिर से नालंदा जिला पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है। आपको बता दे की बिहार थाना क्षेत्र इलाके के धनेश्वरघाट स्थित गौतम मैथमेटिक्स क्लास के पास 112 की पुलिस टीम के द्वारा एक छात्र को बीच सड़क पर लात घुसो से पिटाई कर घसीटते हुए देखा जा सकता है,

- Sponsored Ads-

नालंदा पुलिस का क्रूर चेहरा आया सामने, बीच सड़क पर एक छात्र को लात घुसो और घसीटते हुए पिटाई का वीडियो हुआ वायरल 2112 पुलिस टीम के द्वारा छात्र को पीटते देख वहां अन्य छात्र भाग निकले।दरअसल इस इलाके में कोचिंग संस्थानों की भरमार है। जिसके कारण मनचलों के द्वारा अक्सर इस इलाके में छेड़छाड़ किया जाता है। इसी को लेकर धनेश्वरघाट स्थित मंदिर के पास हमेशा 112 पुलिस की टीम मुस्तैद रहती है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो और ना ही किसी छात्र के साथ छेड़छाड़ की घटना घटे।

नालंदा पुलिस का क्रूर चेहरा आया सामने, बीच सड़क पर एक छात्र को लात घुसो और घसीटते हुए पिटाई का वीडियो हुआ वायरल 3वही इस संबंध में बिहार थानाध्यक्ष ने सफाई देते हुए कि दो छात्र गुटों में मारपीट हो रही थी। इसी का बीच बचाव 112 पुलिस की टीम कर रही थी। इसी बीच बचाव के दौरान पुलिस से छात्र उलझ गया और उसकी पिटाई हो गई।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article