बेगूसराय में दबंगों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती,पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

 

घायल व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र थाना के कोरिया गांव के रहने वाले श्याम साहनी के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में मामूली विवाद में दबंगों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर किया घायल। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल। घटना नीमा चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के बंदूआर बंधा के समीप की है। घायल व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र थाना के कोरिया गांव के रहने वाले श्याम साहनी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में दबंगों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती,पुलिस कर रही है जांच 2घायल श्याम साहनी ने बताया है कि मछली मार कर उसी जगह पर चार-पांच व्यक्ति के साथ आग ताप रहे थे। इस दौरान अपराधी आए और बेवजह बेवजह पीछे से गोली चल दिया। जिस गोली सिर में लगाते हुए पार कर गया। उन्होंने बताया कि इस जगह मछली मारने का काम करते है। और मछली मारने के बाद ज्यादा ठंड लगने लगा। इस ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे थे। तभी पीछे से हरीलाल साद गोली मार दिया। घायल अवस्था में परिजनों से इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में लाया जाए इलाजरात है।

बेगूसराय में दबंगों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती,पुलिस कर रही है जांच 3 उन्होंने बताया की गोली मारने के बाद आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि हरिलाल साद नाम के युवक के के द्वारा गोली मारकर घायल किया गया है। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की कोई दुश्मनी नहीं था फिर भी किसी वजह से गोली मारा यह समझ में नहीं आ पा रहा है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने सुदीन राम ने बताया है कि गोली मारने की सूचना मिली है। आरोपी युवक नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के बंदुआर के रहने वाले हरिलाल सदा को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

 

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article