बेगूसराय में दिनदहाड़े बैंखौफ अपराधियों ने युवक को गोलीमार कर किया घायल, चिंताजनक स्थिति में चल रहा इलाज

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां बैंखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को आनन फानन में पुलिस ने  इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर ओवरब्रिज के पास की है। घायल युवक की पहचान कटिहार जिले के रहने वाले मनोज कुमार का पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई।

बेगूसराय में दिनदहाड़े बैंखौफ अपराधियों ने युवक को गोलीमार कर किया घायल, चिंताजनक स्थिति में चल रहा इलाज 2बताया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक को लोहिया नगर ओवर ब्रिज के पास उसे घेर लिया। और गोली मार दिया। वहीं गोली लगते ही शिवम कुमार वहीं पर गिर गया। गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।  घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी बताया है कि अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दिया था जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था घायल अवस्था में युवक  छटपटा रहा था आनंद-खनन में  बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा  इलाज चल रहा है।

Share This Article