जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 6 घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में जमीनी विवाद में मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। और इसी कड़ी में एक बार फिर जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में तीन महिला समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना बलिया थाना क्षेत्र की छोटी बलिया की है। उक्त घटना के संबंध में दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर रास्ते को लेकर विवाद का आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

प्रथम पक्ष के रीना देवी ने बताया कि पूर्व में पंचायती के माध्यम से उनके और उनके फरीक के बीच में समाधान किया जा चुका है एवं 5 फीट रास्ता छोड़ा गया है। लेकिन शनिवार को उनके फरीक धर्मदेव रजक जबरन उस रास्ते के ऊपर मकान का छज्जे गिरने की कोशिश कर रहे थे और जब दूसरे पक्ष के द्वारा विरोध किया गया तब धर्मदेव रजक अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाठी डंडे लेकर पहुंच गए एवं मारपीट शुरू की। वहीं धर्मदेव रजक का कहना है कि उनकी जमीन थी अतः वह अपनी जमीन पर छज्जे गिरा रहे थे लेकिन रीना देवी एवं उसके पुत्र संजीत कुमार के द्वारा इसका विरोध किया गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हुई।

फिलहाल दोनों ही पक्षों के द्वारा बलिया थाने में विवाद की लिखित सूचना दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article