अवैध शराब कारोबार मामले के फरार आरोपी को बछवाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना की पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के मामले के फरार आरोपी को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदीपुर गांव निवासी श्याम बाबू चौधरी का पुत्र संतोष चौधरी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होने बताया कि उक्त आरोपी विगत दिनों रुपसवाज गांव के समीप दियारे जाने वाले सड़क पर बिना नम्बर के पिंकअप पर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

- Sponsored Ads-

उक्त गिरफ्तार व्यक्ति उसी अवैध शराब कारोबार में संलिप्त था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पुछताछ कर न्याययिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article