बेटी और बहू पर वृद्ध विधवा महिला ने संपति लोभ में हत्या का प्रयास करने का लगाया आरोप

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थानाक्षेत्र बाड़ा पंचायत के तेतराही गांव का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेटा और बहू पर द्वारा सम्पत्ति के लालच में वृद्ध विधवा मां को गला दबाकर हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है । घटना के बावत पीड़िता तेतराही निवासी स्व मोहिउद्दीन की विधवा नजमा ने खोदावंदपुर पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।

- Sponsored Ads-

पीड़िता नजमा ने पुलिस को बताया कि गत 22 दिसम्बर की रात खाना खाकर बरामदे में सो रही थी। तभी करीब दो बजे रात में मेरा बेटा रहमत अली और उसकी बीबी नजमा खातून मेरे पास आया तथा हत्या की नीयत से मेरा गला दबा रहा था।दम घुटने से जब मैं चिल्लाने का प्रयास करने लगी तो मेरी आवाज सुनकर मेरे पड़ोसी मो शाहजहां, मो आलीशान, मो असरफ समेत अनेक लोग जमा हो गए।

जिन्होने हमारी जान बचाई। तब पर भी मेरा बेटा बहू कह रहा था कि बुढ़िया तुम अपन सारा सम्पति लिख दो नहीं तो जान से मार देंगे। रहमत ने मेरे बगुली में रखा दो हजार रुपये बगुली सहित लेकर भाग गया। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि पारिवारिक मामला है प्राप्त आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article