अज्ञात चोरों ने दो दुकानों का शटर तोड़कर लाखों रुपए की ज्वेलरी की चोरी कर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर चोरी की घटना करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के फुलकारी चौक की है। जहां बीते रात्रि अज्ञात चोरों ने दो दुकानों का शटर तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली है। फूलकारी चौक स्थित जय मां भगवती ज्वेलर्स के दुकानदार मिलन कुमार ने बताया कि दुकान के शटर का ताला तोड़कर उसमें रखें करीब एक लाख रुपये मूल्य की जेवरात की चोरों ने चोरी कर ली।अज्ञात चोरों ने दो दुकानों का शटर तोड़कर लाखों रुपए की ज्वेलरी की चोरी कर हुआ फरार 2

वहीं नगद 5,000 रूपये भी चोरों ने चुरा लिया। इस चोरी की घटना में चोरों ने गोदरेज काटकर सभी सामान की चोरों ने चोरी कर लिया और खाली वाक्स को नजदीक के एक खेत में फेंक दिया । वहीं उस दुकान से कुछ ही दूरी पर नवनीत टेलीकॉम के दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकानदार सानतानू ने बताया कि करीब 9:00 बजे रात्रि में दुकान बंद कर वापस घर चले आए। सुबह में ग्रामीणों के माध्यम से जानकारी मिली की शटर तोड़कर दुकान में चोरी हो गई है।अज्ञात चोरों ने दो दुकानों का शटर तोड़कर लाखों रुपए की ज्वेलरी की चोरी कर हुआ फरार 3

- Sponsored Ads-

इस चोरी की घटना में 5000 नगद समेत अन्य सामग्री की चोरी कर ली गई। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष समरेद्र कुमार ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article