बेगूसराय में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने विकास के नए अध्याय की शुरुआत की है और इसी करी में फर्टिलाइजर का जीर्णोद्धार किया गया  – गिरिराज सिंह

 

डीएनबी भारत डेस्क

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अब भाजपा के द्वारा भी लगातार चुनाव प्रचार तेज कर दिए गए हैं और इसी कड़ी में आज मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई जिसमें स्थानीय भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद रहे ।

Midlle News Content

उक्त कार्यक्रम में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की बेगूसराय में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने विकास के नए अध्याय की शुरुआत की है और इसी करी में फर्टिलाइजर का पुनरुद्धार किया गया तो वहीं आई ओ सी एल में पेट्रोल केमिकल्स की ओर अब हम लोग आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए लोगों के संशय को भी दूर किया और कहा कि जहां तक लोगों की शिकायत है सामहो पुल के संबंध में तो उन्होंने कहा कि उस दिशा में भी कार्य किए गए हैं और इस संबंध में जिनको जानकारी लेने हो वह स्थानीय जिला प्रशासन से जानकारी भी ले सकते हैं। और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ही इतनी बड़ी योजना को फलीभूत कर सकती है ।

वही बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि हमारे नेता ने जो इस बार 400 पार का नारा दिया है सभी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उनके संकल्प को पूरा करने में जुट गए हैं। और निश्चित रूप से इस बार एनडीए एक बार फिर सत्ता में आएगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। क्योंकि जनता अब सिर्फ विकास को देख रही है और नरेंद्र मोदी को ही विकास पुरुष के रूप में पहचान रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -