ग्रीन संडे अभियान के तहत दुलारपुर में लगाया गया पीपल और बरगद का पौधा

DNB Bharat

रविवार को ग्रीन संडे अभियान के तहत तेघड़ा प्रखण्ड के दुलारपुर गाँव में वृक्षारोपण किया गया.

डीएनबी भारत डेस्क 

रविवार को ग्रीन संडे अभियान के तहत तेघड़ा प्रखण्ड के दुलारपुर गांव में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें गुप्ता बांध पर पीपल और बरगद के कई पौधे लगाये गये। अभियान के संयोजक सह अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज के नेतृत्व में दर्जनों उत्साही नौजवानों ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेते हुये पीपल एवं बरगद का पौधा लगाया।

- Sponsored Ads-

मौके पर विजय कुमार नटवर ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर ही पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है। अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज ने कहा कि ग्रीन संडे अभियान सतत चलाया जाने वाला अभियान है और इसके तहत नीम, पीपल, बरगद, तुलसी आदि के पौधे लगाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने पौधे को बचाने में आम लोगों से सहयोग की अपील की। इस कार्यक्रम में प्रशांत कुमार विक्की, मंजेश कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article