वीरपुर में समाजसेवी बिपिन कुमार सिंह ने निजी खर्च से कराई गरीब कन्या की शादी, क्षेत्र में हो रही प्रशंसा

DNB Bharat Desk

जब भगवत कृपा होती है तब लोग घन धान्य से परिपूर्ण होते हैं तो भगवंत कृपा से ही लोग इह लोक और परलोक संबंधित कार्यों को करते हुए वर्मा चरण की ओर मुखातिब हुआ करतें हैं। 

- Sponsored Ads-

इसी करी में वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के पर्रा निवासी बिपिन कुमार सिंह के द्वारा 19 फरवरी को गांव स्थित शिव मंदिर में गांव के हिं एक गरीब परिवार की बेटी को अपने निजी खर्च से शादी कराकर पुण्य के कार्यों को किया है। जिससे प्रखंड क्षेत्र के लोग प्रसंशा करते थक नहीं रहें हैं। 

वीरपुर में समाजसेवी बिपिन कुमार सिंह ने निजी खर्च से कराई गरीब कन्या की शादी, क्षेत्र में हो रही प्रशंसा 2मौके पर मौजूद अरविंद कुमार सिंह,अजीत सिंह, निशांत झा, जितेन्द्र कुमार सिंह,देव नारायण शर्मा,सिन्टु कुमार सिंह महंथ अर्जुन सिंह आदि लोगों ने बताया कि सुशील शर्मा की पुत्री छोटी कुमारी की शादी तेघरा के राम प्रसाद शर्मा के पुत्र के साथ लड़की की मां सुशिला कुमारी के अलावे वार्ड सदस्य, वार्ड पंच एवं दर्जनों ग्रामीणों की मौजूदगी में धुम धाम से किया गया है।

 मौके पर ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article