बेगूसराय में 15 दिन से लापता युवक का शव कुएं से बरामद, इलाके में सनसनी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के एफसीआई थाना क्षेत्र के किरण पोखर गंगा ब्रिज बहियार स्थित सुनसान कुंए से हुआ शव बरामद

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में 15 दिन से लापता एक युवक का शव कुएं से मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं शव मिलने की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर कुंए से शव को बाहर निकलवाया है। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के किरण पोखर गंगा ब्रिज बहियार स्थित सुनसान कुंए की है।

- Sponsored Ads-

मृतक युवक की पहचान एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट मसनदपुर के रहने वाले राजकुमार महतो के पुत्र अजय कुमार उर्फ राजीव कुमार महतो के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बीते नौ नवम्बर से वह गायब था और काफी कोशिश के बाद थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। परिजनों ने बताया कि अजय कुमार उर्फ राजीव कुमार महतो को दोस्त ने घर से फोन से बुलाया था।

उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि जब पुलिस पर दबाव बनाए तो पुलिस ने उस दौरान जांच पड़ताल के लिए हिरासत में एक युवक को लिया था फिर बाद उस युवक छोड़ दिया था। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला और शनिवार की देर शाम ग्रामीण युवकों के साथ गांव के गंगा ब्रिज बहियार में ढूंढने पर पहले उसका चप्पल मिला।

उसके बाद ढूंढते-ढूंढते कुएं में तैरते अवस्था में शव मिला। परिजनों ने बताया कि घर से बुलाकर उसको ले गया और उसे गला दबाकर हत्या कर शव को कुआं में फेंक दिया। फिलहाल शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस मौत के विभिन्न पहलुओं पर गौर करते हुए पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

वहीं शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने कोलबोर्ड सड़क को मसनदपुर गेट के सामने जाम कर दिया। और हत्यारे की गिरफ्तारी के मांग पर अरे रहे लेकिन पुलिस किसी तरह मामला को शांत कराकर वहां से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article