मंत्री श्रवण कुमार ने कहा अगर महिला के साथ गलत हुआ तो कानून अपना काम करेगा, किसी को भी कानून हाथों में लेने की इजाजत नहीं
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 26 मार्च को एक गांव में मनचलों ने एक महिला के साथ सरेआम चीरहरण की कोशिश की।
हैरानी की बात यह रही कि पूरे गांव के लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी पीड़िता की मदद नहीं की।बताया जा रहा है कि महिला अपने premi से मिलने गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ मनचलों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बदसलूकी करने लगे। आरोप है कि महिला के कपड़े तक फाड़ दिए गए और उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।घटना के दौरान वहां मौजूद ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे।
कुछ लोगों ने महिला के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उसका समर्थन करने के बजाय आरोपियों का साथ दिया। यानी गांव में ही लोगों ने कानून को हाथ में लेकर खुद ही ‘सजा’ देने की कोशिश की।हालांकि पुलिस की तत्परता से महिला की अस्मत लूटने से बच गई, लेकिन जिस तरह से उसके साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया, उसने समाज को कठघरे में खड़ा कर दिया है।इस घटना के सामने आने के बाद पटना से लेकर नालंदा तक सियासत भी तेज हो गई है।
मामले को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि “यह मामला दोस्ती, प्रेम प्रसंग या किसी अन्य कारण से जुड़ा है, यह जांच का विषय है। अगर पीड़िता के साथ गलत हुआ है तो कानून अपना काम करेगा। इस पर राजनीति करने की जरूरत नहीं है, यह सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर सुलझाया जा रहा है।”
डीएनबी भारत डेस्क