दो दिनो से भटक रहे 10 वर्षीय बच्चों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, बच्चों के चेहरे पर खुशी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी थाना पुलिस ने विगत 29 मई को दोपहर से भटके हुए बच्चों को 31 मई के देर शाम करीब 8 बजे मिलाकर लौटाया परिवार की खुशियां। यह बरौनी थाना का कोई पहला मामला नहीं है। बताते चलें कि इससे पहले भी हाल में एक मानसिक रूप से बिमार महिला को उसके पति से मिलाकर उसे एक नई जिंदगी दी। मिली जानकारी अनुसार बरौनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत एन एच 28 पर दोपहर में एक 10 वर्षीय बच्चों को भटकते हुए पाकर बरौनी थाना की दिवा गस्ती पुलिस पदाधिकारी फुचू सुरेन्द्र टुडू ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरौनी थाना परिसर में लाया।

- Sponsored Ads-

जहां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रजनीश कुमार के निर्देश पर एसआई जितेन्द्र सिंह ने उक्त बच्चे से बातचीत करते हुए उसका नाम व पता पूछा। जहां पुलिस को बच्चा ने अपना नाम हेमंत कुमार, पिता का नाम सुरेन्द्र सहनी, दादा का नाम उपेन्द्र सहनी, दादी का नाम शीला देवी, मां का नाम प्रेमा देवी बताया। तथा पता के बारे में बताया कि वह वैशाली जिले में जंदाहा थाना के महिपुरा ओपी क्षेत्र अन्तर्गत महिपुरा गांव का निवासी है। पिता सुरेन्द्र सहनी काश्मीर में रहकर सेव के पैकिंग करने का काम करता है।

दो दिनो से भटक रहे 10 वर्षीय बच्चों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, बच्चों के चेहरे पर खुशी 2जिस सुचना पर स्थानीय थाना से सम्पर्क स्थापित कर परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद हेंमत कुमार के दादा उपेन्द्र सहनी और दादी शीला देवी बरौनी थाना पहूंचीं और बच्चे को देखकर फफक-फफक कर रोने लगी। बच्चे ने पुछताछ में बताया कि वह घर से पैदल चलकर पहले पटोरी आया फिर वहां से ट्रेन से बरौनी आया और बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सिमरिया स्थित नानी घर जानें के दौरान भटक गया। जिससे वह बरौनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत एन एच 28 पर आ गया।

दो दिनो से भटक रहे 10 वर्षीय बच्चों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, बच्चों के चेहरे पर खुशी 3घर से बाहर निकलने के कारण के बारे में जानकारी देते हुए वह बताया कि उसकी मां प्रेमा देवी उसके साथ मार-पीट किया करती थी, जिस वजह से वह खिन्न होकर चल दिया। बच्चा चार भाई-बहनों में दुसरे स्थान पर है और भाई में सबसे बड़ा है।इस मौके पर थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार, थानाध्यक्ष गढहाड़ा थाना सुमंत कुमार चौधरी, एसआई बालकृष्ण अत्रि,श्रवण कुमार, जितेन्द्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

परिवार के सदस्यों ने इस प्रयास का काफी सराहना किया और कहा बरौनी थानाध्यक्ष रजनीश कुमार हमारे लिए भगवान से भी बढ़कर हो गए। हम-सब तो आस पास में काफी खोजबीन किया तथा स्थानीय पुलिस भी अपने स्तर से काफी खोजबीन किया था । पर कोई पता नहीं चल पाया, पर बरौनी थाना से टेलीफोन आते ही जितनी खुशी परिवार को मिली उतनी ही खुशी स्थानीय महिपुरा ओपी पुलिस को मिली है। बच्चे का घर थाना से महज़ 100 मीटर की दुरी पर स्थित है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article