बेगूसराय खोदावंदपुर के ग्रामीण चिकित्सक कौशल किशोर का हुआ निधन, परिजनों में छाया मातम्

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर के मेघौल निवासी 81 वर्षीय ग्रामीण चिकित्सक डॉ. कौशल किशोर सिंह उर्फ बड़ा बाबू का निधन बुधवार की दोपहर उनके पैतृक आवास पर हो गया । डॉ. कौशल विगत कई वर्षों से बीमार चल रहे थे । गत 17 नमम्बर को उन्हें दिल का दौरा पड़ने से ब्रेन हेमरेज हो गया । जिसके कारण वे कोमा में चले गए थे । इन्ही कारणों से उनका निधन हो गया । इनका अंतिम संस्कार देर शाम सिमरिया गंगा घाट पर किया गया । जहां दर्जनों की तादाद में इनके चाहने वाले मौजूद थे । मुखाग्नि इनके ज्येष्ट पुत्र संजय कुमार ने दिया है । ये अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

बेगूसराय खोदावंदपुर के ग्रामीण चिकित्सक कौशल किशोर का हुआ निधन, परिजनों में छाया मातम् 2ग्रामीण चिकित्सक की मौत के बाद लोगो ने जताया शोक

डॉ. कौशल किशोर जिएएमएस थे। जो पांच दशक से मेघौल एवं उसके आस पास के लोगो का इलाज करते थे। जिसके वहज से वे काफी लोकप्रिय थे। स्थानीय मुखिया पुरुषोत्तम सिंह,पूर्व मुखिया बिमलेश कुमार सिंह ,अनिल सिंह ,शशिकला देवी,श्यामला देवी,सरपंच उषा देवी,पंसस सह पूर्व प्रमुख मिथलेश कुमार मिश्रा,डॉ. संजय पासवान सहित अन्य लोगो ने इनके निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article