नालंदा में वृद्धा की संदिग्ध मौत, बहु पर हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा गांव में एक बुजुर्ग महिला की बुधवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान कामता शर्मा की पत्नी विमला शर्मा के रूप में की गई है। आस पड़ोस के लोगों ने डायल 112 की पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 की टीम नगर थाना की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई। पड़ोस की रहने वाली किरण देवी ने बताया कि मंगलवार की शाम सास और बहु के बीच झगड़ा हुआ था।

- Sponsored Ads-

पड़ोसियों ने बताया कि घटना के वक्त विमला शर्मा का बेटा पिंकू कुमार गैस भरवाने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। उसी वक्त कमरे में बंद कर गला दबा विमला शर्मा की हत्या उसकी बहू और समधी ने मिलकर कर दी। घर में विमला शर्मा का नाती एवं नातिन भी रहती थी। जिसे अलग कमरे में घटना के वक्त बंद कर दिया गया था। पड़ोसियों ने बताया की 15 हजार रुपया को लेकर सास बहू के बीच हमेशा विवाद होते रहता था।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article